फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   nersing home checking

नर्सिंग होम पर टीम के साथ पहुंचे नोडल अधिकारी, की जांच

Mon, 17 Aug 2020 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
nersing home checking
एटा। 15 अगस्त को आगरा रोड स्थिति एक नर्सिंग होम पर प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने हंगामा किया था। बाद में समझौता होने पर मामला रफा-दफा हो गया था। वहीं सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नोडल अधिकारी नर्सिंग होम पर जा पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने महिला की मौत के बारे में पड़ताल की। वहीं, नर्सिंग होम संचालक द्वारा ऑपरेशन न करने की बात कही गई। अधिकारी ने नोटिस देकर मामले में जवाब मांगा है। गांव खड़ौआ निवासी सुनील की पत्नी को 14 अगस्त की रात प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन उन्हें लेकर आगरा रोड स्थित एक नर्सिंग होम पर जा पहुंचे, जहां चिकित्सक द्वारा महिला का ऑपरेशन किया। इस दौरान महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन

15 अगस्त की सुबह महिला की मौत हो गई। मामले को लेकर सोमवार को नोडल अधिकारी डॉ. आर एन गुप्ता नर्सिंग होम पर जा पहुंचे। उन्होंने चिकित्सक से महिला के ऑपरेशन करने के बारे में पूछताछ की। वहीं ओटी आदि को देखा, लेकिन टीम को ऑपरेशन वाली ओटी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक द्वारा बताया गया कि महिला का ऑपरेशन नहीं किया गया था। नोडल ने नर्सिंग होम संचालक को नोटिस थमाकर उसका जवाब देने को कहा है। इसके बाद टीम एक अन्य नर्सिंग होम पर जा पहुंची। जहां चिकित्सक द्वारा बताया या कि उसके यहां महिला की मौत नहीं हुई है।
वहां भी टीम को माइनर ओटी मिली। उन्होंने उसे भी नोटिस दिया। अलीगंज से अल्ट्रासाउंड की आई शिकायत पर नोडल अधिकारी वहां जा पहुंचे। उन्हें वहां अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं मिली। जबकि ईसीजी मशीन सहित एक अन्य चुंबकीय मशीन मिली। इस पर नोडल अधिकारी ने चिकित्सक को नोटिस दिया।

शहर के दो नर्सिंग होम पर महिलाओं की मौत की सूचना मिली थी। इसको लेकर मौके पर जांच करने गए थे। जहां आगरा रोड स्थिति नर्सिंग होम संचालक ने ऑपरेशन न करने की बात कही। जबकि दूसरे नर्सिंग होम संचालक ने मौत न होने की बात बताई। वहीं, अलीगंज में एक शिकायत पर गए, वहां अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं मिली। तीनों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। -डॉ. आर एन गुप्ता, नोडल अधिकारी नर्सिंग होम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed