फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   nephew gave horrific death to his aunt for not registering house In Etah uncle said he saw with his own eyes

हैवान भतीजा: चाचा की आंखों के सामने चाची को पत्नी बनाकर रखता, इस जिद पर दी रूह कंपाने वाली मौत; सदमे में परिजन

Tue, 30 Jul 2024 05:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 05:24 PM IST
सार

चाचा की आंखों के सामने भतीजा अपनी चाची को पत्नी बनाकर रखता था। चाचा ने बताया कि जिस तरह से हथौड़े से कूचकर उसे मारा। देखकर मेरी रूह कांप गई। मैंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था।  

विज्ञापन
nephew gave horrific death to his aunt for not registering house In Etah uncle said he saw with his own eyes
मौके पर मौजूद पुलिस व मोहल्ले के लोग, महादेवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में टिंकू के अपनी चाची के साथ पिछले कई वर्षों से अवैध संबंध थे। जबकि दो वर्षों से वह चाची को पत्नी बनाकर रख रहा था। उनको लेकर एक वर्ष तक अलीगढ़ में भी रहा। उसके बाद लौटकर वापस आ गया। यहीं रहने लगा। मकान नाम नहीं करने पर उसने सोमवार को चाची की हत्या हथौड़ा प्रहार से कर दी। उपचार के दौरान होश में आने पर आरोपी ने भी पूरी वारदात कबूल की है।

विज्ञापन


घटना जलेसर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय खानम की है। यहां के निवासी डंबर सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी महादेवी के अवैध संबंध टिंकू के साथ कई वर्षों से थे। दो साल पहले उसको लेकर टिंकू अलीगढ़ चला गया था। उसको अपनी पत्नी बनाकर रख रहा था। एक साल बाद लौटकर आया। मेरी मर्जी के बगैर ही घर में रहने लगा। कुछ दिन बाद उसकी मां गीता देवी भी आकर हमारे घर में रहने लगी। घर महादेवी के नाम था तो मेरे विरोध करने पर पत्नी ने टिंकू का ही पक्ष लिया।

विज्ञापन

बताया कि कभी-कभी महादेवी व टिंकू में तकरार हो जाती थी। उसने मेरी पत्नी को पूरी तरह से अपने वश में कर रखा था। घर में मेरे सामने दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहते थे। टिंकू अक्सर उस पर मकान अपने नाम करने के लिए दबाव बनाता था। पिछले कई दिनों से इन दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। महादेवी ने कहा कि मेरे चार बच्चे हैं, इसलिए मकान तुम्हारे नाम नहीं कर सकती।
 

इसी बात को लेकर सोमवार को टिंकू गाली-गलौज करने लगा। महादेवी ने विरोध किया तो घर के अंदर से हथौड़ा निकाल लाया। महादेवी कुछ समझ पाती, उससे पहले ही नाक, मुंह व सिर पर हथौड़े से वार कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। टिंकू की मां गीता देवी बचाने आईं तो उनको भी बहुत मारा। इसके बाद खुद को भी हथौड़ा मारकर घायल कर लिया।
 
विज्ञापन

डर से चाचा ने खुद को कमरे में कर लिया बंद

घटना के समय टिंकू के गुस्से को देखकर डंबर सिंह डरकर कमरे में छिप गया। अंदर दरवाजा बंद कर लिया। बताया कि महादेवी व अपनी मां गीता देवी को जिस तरीके से उसने मारा, उसे देखकर मेरी रूह कांप गई। इसके बाद उसने खुद को भी घायल कर लिया। तब मैं कमरे से बाहर निकला और डायल-112 पर कॉल की। 

सूचना पर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने महादेवी को मृत घोषित कर दिया। गीता देवी व टिंकू का आगरा में उपचार चल रहा है। जहां मंगलवार को होश में आने पर टिंकू ने पुलिस पूछताछ में यही पूरी कहानी दोहराई।
 

आरोपी टिंकू महादेवी के मकान को अपने नाम कराना चाह रहा था। इसको लेकर आए दिन दबाव भी बनाता था। महादेवी के मना करने पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने भी घटना कबूली है। -कृष्णमुरारी दोहरे, सीओ जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed