फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nephew and sister-in-law were shot both in critical condition

UP: भतीजे और भाभी को मारी गोली...आटा चक्की को लेकर हुआ विवाद, दोनों की हालत हालत गंभीर

Sat, 26 Jul 2025 08:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 26 Jul 2025 08:16 PM IST
सार

आटा चक्की के पत्थर की खुटाई को लेकर विवाद हुआ। विरोध करते हुए गोली मार दी। चीखपुकार मच गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
 

विज्ञापन
Nephew and sister-in-law were shot both in critical condition
घायल का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के गांव में चक्की की खुटाई को लेकर शनिवार सुबह विवाद हो गया। युवक ने भाभी और भतीजे को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। घटना पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर की है। दोनों घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी कमल सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सबसे बड़े भाई देवेंद्र का पुत्र सुखवीर (16) घर के सामने ही ट्रैक्टर वाली आटा चक्की के पत्थर की खुटाई कर रहा था। उसी समय बड़े भाई अमर सिंह अपने बेटे के साथ आकर खड़े हो गए। किसी बात को लेकर सुखवीर को गालियां देते हुए विवाद करने लगे। विरोध करने पर घर के अंदर से तमंचा निकालकर लाए और फायर कर दिया। गोली सुखवीर के कंधे के नीचे लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग और सुखवीर की मां गीता देवी (36) बचाने पहुंचीं तो अमर सिंह ने उनके पेट में भी एक गोली मार दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही पिलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने सुखवीर और गीता को आगरा रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में सीओ सदर संजय कुमार सिंह और अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। सीओ सदर ने बताया कि गांव धर्मपुर में आटा चक्की को लेकर विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed