फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Neighbor raped a 9-year-old girl

Etah News: 9 साल की बालिका से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Tue, 25 Jul 2023 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 25 Jul 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Neighbor raped a 9-year-old girl
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के एक गांव की 9 वर्षीय बालिका को पड़ोसी बहला-फुसलाकर एकांत जगह पर ले गया और दुष्कर्म किया। बालिका के निजी अंगों से खून निकलने पर हालत बिगड़ गई तो उसे छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने अपनी मां को घर जाकर पूरी बात बताई। आरोप है कि शिकायत करने पर महिला की पिटाई भी की गई।
विज्ञापन

पीड़िता की मां का कहना है कि गांव का ही युवक सोमवार की शाम करीब 7 बजे 9 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। इसके बाद बच्ची के साथ गलत काम किया। इसकी वजह से निजी अंगों से खून बहने लगा तो मौके पर ही छोड़कर भाग गया। बच्ची ने घर आकर पूरी बात बताई तब आरोपी के घर जाकर परिजन से शिकायत की। इसके बाद आरोपी उल्टा डांटने लगे और गाली-गलौज कर मेरी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि बच्ची गली में खेल रही थी, तभी आरोपी ले गया और वारदात की है। बालिका का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना बागवाला में एक व्यक्ति ने 23 वर्षीय बेटी को ले जाने की रिपोर्ट अजीत कुमार के खिलाफ दर्ज कराई है। कहना है कि आरोपी फोन से बात करता था, इसका पता मालूम नहीं है। जबकि थाना जलेसर में 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने बेटी को ले जाने की रिपोर्ट पुष्पेंद्र व ध्रुव निवासी होडलपुर थाना सोरों जिला कासगंज के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed