फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Negligence in redressal of public complaints proved costly, two ADOs suspended

Etah News: जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पड़ी भारी, दो एडीओ निलंबित

Tue, 08 Oct 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 08 Oct 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Negligence in redressal of public complaints proved costly, two ADOs suspended
एटा। आईजीआरएस जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले दो एडीओ (सहायक विकास अधिकारी) को डीएम ने निलंबित कर दिया है। जबकि 19 अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
विज्ञापन


डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि शासन स्तर से आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाती है। सितंबर माह में कुछ अधिकारियों ने शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण नहीं किया। शासन स्तर से शिकायतकर्ता से संपर्क कर लिए गए फीडबैक में स्थिति असंतोषजनक पाई गई। इससे पहले भी डीएम समय-समय पर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते रहे हैं। लेकिन कुछ लापरवाह अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पर कोई ध्यान नहीं दिया। सरसरी तौर पर शिकायतों के निस्तारण की आख्या अपलोड करा दी जाती है।
विज्ञापन

डीएम ने एडीओ पंचायत शीतलपुर सतेंद्र वर्मा और एडीओ पंचायत निधौलीकलां अहिवरन सिंह को निलंबित किया है। वहीं बीडीओ जैथरा मोहम्मद जाकिर, बीडीओ सकीट मो. फैसल आलम, डीपीओ संजय कुमार सिंह, सीडीपीओ अवागढ़ संजीव कुमार, सीडीपीओ जलेसर ऊषा कश्यप, सीडीपीओ मारहरा संध्या रानी, सीडीपीओ शीतलपुर रामश्री यादव, सीडीपीओ अलीगंज मंजू कुमारी, सीडीपीओ जैथरा मधू रानी, पूर्ति निरीक्षक नगर क्षेत्र धारणा चौहान, पूर्ति निरीक्षक अलीगंज योगेंद्र यादव, पूर्ति निरीक्षक जलेसर हरीश राज, अधिशासी अभियंता सिंचाई तुषार कांति राजन, एआर कॉपरेटिव सतीश कुमार, सीवीओ अनिल कुमार सिंह, आबकारी अधिकारी अनूप शर्मा, डीएसओ कमलेश गुप्ता, प्रभारी चिकित्साधिकारी अलीगंज सर्वेश कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी जैथरा राहुल चतुर्वेदी को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed