फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Negligence in creating APAAR IDs: Notices issued to 1,000 schools.

Etah News: अपार आईडी बनाने में लापरवाही, एक हजार विद्यालयों को थमाया नोटिस

Fri, 31 Jul 2026 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Negligence in creating APAAR IDs: Notices issued to 1,000 schools.

विज्ञापन
एटा। जिले में छात्रों की ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी बनाने की प्रक्रिया में सुस्ती बरतने वाले विद्यालयों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। जुलाई माह के अंत तक शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी तैयार करने के शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद बड़ी संख्या में स्कूल लक्ष्य पूरा करने में असफल रहे। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 1,000 विद्यालयों को नोटिस जारी कर तत्काल आईडी बनाने के कड़े निर्देश दिए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, बेसिक शिक्षा विभाग में कुल 1,89,776 विद्यार्थियों के सापेक्ष अब तक केवल 1,12,126 बच्चों की ही अपार आईडी बन सकी है, जबकि 77,650 विद्यार्थियों की आईडी अभी लंबित है। वहीं, माध्यमिक शिक्षा विभाग में 1,24,439 विद्यार्थियों के मुकाबले सिर्फ 72,588 आईडी ही तैयार हो पाई हैं और 51,851 छात्र इस प्रक्रिया से बाहर हैं। निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी दोनों विभागों में भारी बैकलॉग बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed