फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Navratri in temples and preparations for Ramadan in mosques

मंदिरों में नवरात्र तो मस्जिदों में रमजान की चल रहीं तैयारियां

Wed, 30 Mar 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Navratri in temples and preparations for Ramadan in mosques
जीटी रोड स्थित मदीना मस्जिद ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। दो अप्रैल से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसे लेकर देवी मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं चांद के मुताबिक दो या तीन अप्रैल से रमजान का महीना भी शुरू हो जाएगा। इस पवित्र माह में इबादत के लिए मस्जिदों में भी तैयारियां की जा रहीं हैं। खासतौर से गर्मी के मद्देनजर वहां पंखे और कूलर लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के ठंडी सड़क स्थित माता पथवारी मंदिर और माता महाकाली मंदिर पर सबसे अधिक श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। काली मंदिर में रंगाई-पुताई का काम पूरा हो चुका है। बिजली की सजावट की जानी है, जो नवरात्र से एक दिन पहले ही कराई जाएगी। वहीं, माता पथवारी मंदिर में रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम तेजी के साथ कराया जा रहा है। शीतला देवी, जनता दुर्गा सहित अन्य देवी मंदिरों पर भी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

उधर, मस्जिदों में रमजान को लेकर तैयारियों का दौर चल रहा है। सभी मस्जिदों में विशेष सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा गर्मियों में रमजान होने की वजह से नमाजियों की सुविधा पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जीटी रोड स्थित मदीना मस्जिद में पंखे सही करा लिए गए हैं, साथ ही कूलर भी रखवाए गए हैं। जिससे वहां नमाज और तरावीह पढ़ने वालों को गर्मी से असुविधा न हो। इसके अलावा जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद, ईदगाह, नगला पोता स्थित ईदगाह में भी अंतिम दौर की तैयारियां चल रही हैं।

माता पथवारी मंदिर में रंगाई-पुताई करता श्रमिक। संवाद

माता पथवारी मंदिर में रंगाई-पुताई करता श्रमिक। संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed