{"_id":"cc7c2cef1db50da5cbb12ae01733d925","slug":"navratra-start-from-tuesday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार से शारदीय नवरात्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार से शारदीय नवरात्र शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पखवाड़े के पितृपक्ष के उतार के साथ ही बाजारों में रौनक लौटने लगी है। नवदुर्गा को लेकर वस्त्र, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक, आटोमोबाइल कारोबारियों में उत्साह है। मंगलवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं, इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
एक पखवाड़े से पितृपक्ष की मंदी झेल रहे बाजार गुलजार होने लगे हैं। रंगाई पुताई एवं अन्य सजावट के साथ ही जहां दुकानें आकर्षक हो गई हैं। वहीं नए सामान के साथ ही यहां की रौनक बढ़ रही है। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर विंटर वियर्स आ गए हैं। वहीं इलेक्ट्रॉनिक, ज्वैलर्स के यहां भी लेटेस्ट डिजाइन और मॉडल सज गए हैं। एक पखवाड़ा के पितृपक्ष का सोमवार अंतिम दिन होगा। 13 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्र को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। इन दिनों शहर के देवी मंदिरों में साफ सफाई के अलावा रंगाई पुताई का काम चल रहा है, वहीं घरों में भी महिलाएं तैयारियां कर रही हैं। शहर के जनता दुर्गा मंदिर, रामदरबार, ठंडी सड़क स्थित काली मंदिर, पथवारी मंदिर, भगीपुर स्थित जनता दुर्गा मंदिर, होली मोहल्ला स्थित शीतला देवी मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों पर सजावट व अन्य कार्य चल रहे हैं। बाजारों में भी मां के श्रृंगार व चुनरी आदि की दुकानें सज गई हैं।
पितृपक्ष में मोबाइल बाजार बेरौनक रहा। नवदुर्गा पर्व से नई उम्मीदें हैं। सहालगों के चलते भी बाजार में उछाल रहेगा। नए मॉडल ग्राहकों के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
- नितिन सक्सेना, मोबाइल कारोबारी
एक पखवाड़े की मंदी के बाद कारोबारियों को आने वाले दिनों से अच्छे व्यापार की उम्मीद है। विंटर वियर्स के आर्डर हो गए हैं। नया माल सजने लगा है। नवदुर्गा एवं सहालगों के चलते लोग उत्साहित हैं।
- विकास जैन, रेडीमेड कारोबारी, मैनगंज
महीनों की मंदी के बाद आने वाले दिन आटोमोबाइल बाजार के लिए अच्छे होंगे। नवदुर्गा, दीपावली एवं सहालगों से कारोबारियों में उत्साह है। नए माडल्स सज गए हैं। तैयारियां पूरी हो गई हैं।
- दिनेश अग्रवाल, आटोमोबाइल कारोबारी
पितरों का अंतिम तर्पण आज
सोमवार को पितृविसर्जनी अमावस्या को लेकर लोग अपने पितरों की शांति के लिए अंतिम भोज आदि का आयोजन करेंगे। तो वहीं इस दिन गंगा स्नान करने वालों की भी भीड़ रहेगी।