फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Naib Tehsildar settled Holika site dispute

Etah News: नायब तहसीलदार ने निपटाया होलिका स्थल विवाद

Sun, 02 Mar 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 02 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar settled Holika site dispute
अलीगंज। होली पर्व नजदीक आने के साथ ही प्रशासन और पुलिस सचेत है। पूर्व में जिन गांव में होली के दिन हुए सभी विवादों को प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। इसी क्रम में जैथरा क्षेत्र के गांव पटसुआ में नायब तहसीलदार हिमांशू पांडेय ने पहुंचकर होलिका स्थल के विवाद का निस्तारण किया है।
विज्ञापन

पटसुआ गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास होलिका दहन होता था। शिक्षकों ने इस पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार को नायब तहसीलदार गांव पहुंचे। यहां तालाब किनारे खाली जमीन को होलिका दहन के लिए चिह्नितकर समस्या का निस्तारण किया। वहीं, दो दिन पहले एसडीएम विपिन कुमार ने अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला मुरली में ऐसे ही विवाद का निस्तारण किया था। पिछले साल इस गांव में दो पक्षों में होली पर मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed