फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   naale mein tabdeel ho gaee sadak

नाले में तब्दील हो गई सड़क

Sat, 15 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
naale mein tabdeel ho gaee sadak
सड़क जर्जर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पालिका की अनदेखी के कारण कूड़ा डाले जाने की वजह से आधी सड़क ही गायब हो गई है। नाले का आकार दो फुट से बढ़कर 15 फुट हो गया। सीसी सड़क निर्माण में लगाई गई गुणवत्ता पूर्ण सामग्री की पोल खुल गई है, लेकिन अब तक पालिका अधिकारी संज्ञान लेने में दिलचस्पी लेते नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन

शहर के  प्रमुख रिहायशी क्षेत्र कटरा मोहल्ला में आधी सीसी सड़क नाले में समा गई है। आलम यह है कि सड़क मार्ग का आधा हिस्सा नाले में जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दरअसल, कटरा मोहल्ला स्थित केंद्रीय कृषि केंद्र के बाहर कूड़ा पड़ता है। सफाईकर्मी पूरे क्षेत्र का कूड़ा यहीं लाकर पटक देते हैं। जिस पर पूरे दिन आवारा जानवरों का जमावड़ा रहता है और बदबू फैलती है। कूड़ा डाले जाने के चलते सड़क कट कटकर नाले में तब्दील हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक पालिका ने कटरा मोहल्ला मार्ग का सीसी निर्माण तीन साल पहले 18 लाख रुपये से कराया गया। अब आलम यह है कि सड़क के नाले में तब्दील हो जाने से रात के अंधेरे में आए दिन हादसे होते हैं। सड़क मार्ग जर्जर होने से कभी रिक्शा तो कभी लोग गड्ढे में गिर जाते हैं। वहीं जहां कचरा पड़ता है, इसके ठीक सामने शिव मंदिर भी है। जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कत होती है। कई बार स्थानीय वाशिंदों ने पालिका और प्रशासन से कूड़ा घर हटवाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। कटरा मोहल्ला निवासी भोले शंकर उपाध्याय कहते हैं कि मोहल्ला में कूड़ाघर होने से दिक्कत होती है। सड़क मार्ग नाले में समा गया है। शकील अहमद कहते हैं कि सबसे ज्यादा दिक्कत रात के समय में होती है। कई बार पालिका अधिकारियों से गुहार लगाई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पालिका के अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज ने बताया कि कटरा मोहल्ला क्षेत्र की समस्या की लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई। शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed