फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   NA

Etah News: जंगल में शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

Sun, 05 Feb 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 05 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
NA
एटा/जलेसर। थाना क्षेत्र स्थित गांव दौलतपुर गिलौला में वन विभाग की जमीन पर बबूल का जंगल है। इसमें रविवार की शाम करीब चार बजे लोगों ने अज्ञात शव को पड़ा देखा। उसके पास मिली डायरी में एक अधिवक्ता के नंबर से बात करने पर फिरोजाबाद के युवक के रूप में पहचान हुई। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि शव की पहचान मातादीन उर्फ कालीचरन (42) निवासी डबरई थाना मटसैना जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई है। मृतक के पास से अशोक यादव अधिवक्ता फिरोजाबाद का मोबाइल नंबर डायरी में मिला था। अधिवक्ता से बात करने पर युवक की पहचान हुई।
विज्ञापन

युवक के खिलाफ फिरोजाबाद और एटा में कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। मामले की जांच करने के लिए फील्ड यूनिट के साथ लगे हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed