{"_id":"8f11f8487262fc4761d6a83f23904388","slug":"n-the-second-district-teacher-conflict-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के शिक्षक संघर्ष में पीछे नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के शिक्षक संघर्ष में पीछे नहीं
एटा ब्यूरो अमर उजाला
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश संरक्षक लल्लन मिश्र ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान अध्यापन एवं संगठन की शक्ति से ही मिलता है। ऐसे में शिक्षकों को अपने कार्य में सक्रिय रहकर संगठन के लिए भी तत्पर रहना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष विनीत चंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षकों को हर अधिकार संघर्ष से ही मिला है।
वयोवृद्ध नेता भगवान सिंह राघव ने कहा कि शिक्षक स्वाभिमानी होता है। उसकी सेवाएं सम्मान की हकदार हैं। जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जिले के शिक्षक पूर्ण जागरूक हैं। प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर जिले के शिक्षक कभी पीछे नहीं रहे हैं। हम करो या मरो में विश्वास रखते हैं। प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सिंह, मंडल मंत्री सुरेश चंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। आयोजकों ने अतिथियों का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मेलन में सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षामित्र उपस्थित थे।