फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mystery: The dead body of the elderly was not found at the burial place

रहस्य: दफनाए गए स्थान पर नहीं मिला बुजुर्ग का शव

Tue, 03 May 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mystery: The dead body of the elderly was not found at the burial place
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला सुमिरथ निवासी लापता बुजुर्ग के मामले में रहस्य और गहरा गया है। आईजी कानपुर के निर्देश के बाद फर्रुखाबाद जनपद की कायमगंज कोतवाली में उसकी प्रेमिका महिला सहित दो नामजद और अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। महिला द्वारा शव दफनाए जाने वाले स्थान गांव रुटौल की खोदाई गई, जहां शव नहीं मिला है। एक घड़ी मिली, जिसकी पहचान बुजुर्ग की घड़ी के रूप में उसके परिजन ने की है। शव को अन्य स्थानों पर तलाशने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला सुमिरथ निवासी रनधीर ने कोतवाली कायमगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसकी मां का देहांत चार साल पहले हो गया था। गीता शर्मा उर्फ खुशबू नाम की एक महिला को उसके पिता देशराज (70) गांव ले आए थे। छह माह साथ रहने के बाद महिला रात के समय घर से रुपये व जेवरात लेकर चली गई। 12 अप्रैल को पिता को महिला व उसके साथी रुटौल निवासी साथी प्रदीप ने फोन कॉल कर वहां बुलाया।
विज्ञापन

जिस पर पिता चले गए। रात को नौ बजे उनका फोन बंद हो गया। 17 अप्रैल को जैथरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं पिता को खोजने के दौरान महिला मिल गई। उसने बताया कि प्रदीप के साथ मिलकर देशराज की हत्या कर दी थी। आरोपी के आम के बगीचे के पास एक खेत में शव को दफना दिया। रुपये व जेवरात वापस न करने पड़े, इसलिए हत्या की। सोमवार को दिनभर रिपोर्ट दर्ज करने और खोदाई किए जाने को लेकर एटा व फर्रुखाबाद पुलिस के बीच विवाद की स्थिति रही। आईजी कानपुर के निर्देश पर रात में कायमगंज कोतवाली पुलिस ने महिला गीता शर्मा व प्रदीप सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की ही देर रात पुलिस आरोपी महिला को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची। जहां खोदाई के दौरान मृतक की घड़ी मिली है, शव नहीं मिला। थाना प्रभारी जैथरा डॉ. सुधीर राघव का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर कायमगंज कोतवाली में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी मिली है कि बुजुर्ग का शव बरामद नहीं हुआ है। महिला द्वारा यही बताया जा रहा था कि शव को वहीं दफनाया था। हो सकता है उसके साथी ने शव को वहां से निकाल कर कहीं और पहुंचा दिया हो।

मृतक के परिजन ने बताया जिस समय आरोपी महिला के बताए गए स्थान पर खुदाई कराई गई। वहां बदबू आ रही थी, लेकिन गड्डे में शव नहीं निकला है। आरोपियों द्वारा शव को गायब कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed