फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Muslims angry over controversial remarks came on the road

विवादित बयान पर नाराज मुस्लिम समाज सड़क पर आया

Wed, 09 Dec 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 09 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Muslims angry over controversial remarks came on the road
गत दिनों गाजियाबाद में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी द्वारा पैगंबर ए इस्लाम के विरोध में दिए गए विवादित बयान को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने सड़क पर उतर पर गुस्से का इजहार किया। बुधवार को जीटी रोड पर जुलूस निकाला और नारेबाजी की। इसके बाद ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन की जिला इकाई की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मुस्लिम समाज के लोग महासभा नेता पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


 बुधवार सुबह सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग होली मोहल्ला में एकत्रित हुए। वहां से रेवाड़ी मोहल्ला होते हुए वली मोहम्मद चौराहा, हाथी गेट होते हुए जीटी रोड पहुंचे। यहां से जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान समाज के लोगों ने कमलेश तिवारी के खिलाफ नारेबाजी की और हाथों में पट्टियां लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि विवादास्पद बयान देने पर कमलेश तिवारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार हिंदू महासभा पर प्रतिबंध लगाकर कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि कट्टर संगठन आरएसएस, वीएचपी, बजरंग दल, बीजेपी और शिवशेना पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
विज्ञापन


इस दौरान शान आलम, मतीन, मुजीब अहमद, राशिद, असगर हुसैन, आवेज अली, उस्मान, अनस, दानिश, अफसर समेत समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed