{"_id":"1470b1dbb191714176d321536acdfbc8","slug":"musical-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूजिकल नाइट में बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूजिकल नाइट में बिखेरा जलवा
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय प्रदर्शनी पंडाल में मंगलवार की रात मिनी म्यूजिकल नाइट का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने नृत्य व गीत के माध्यम से समां बांधा। देर रात तक पंडाल में कार्यक्रम देखने के लिए लोग जमे रहे। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को हवा में लाठियां भी लहरानी पड़ीं।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर किया, जबकि मां वीणा वादिनी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने किया। माल्यार्पण भाजपा नेता विपिन वर्मा डेविड के अलावा मेधावृत शास्त्री, शशि किशोर सक्सेना एडवोकेट, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रजापति ने किया। कार्यक्रम संयोजक रवींद्र गोला व राजेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद शुरू हुआ कार्यक्रम।
प्ले बैक सिंगर राही किशोर व अमर शर्मा ने- दे दे प्यार दे, प्यार दे.. व अपनी तो जैसे-तैसे, कट जाएगी.. गीत गाकर लोगाें को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इसके बाद प्ले बैक सिंगर व इंडियन आइडियल ज्योति मैनी ने अपनी सुरीली आवाज में- दुनिया में लोगों को, धोखा कभी हो जाता है..., वादा निभाना होगा आदि गीतों को गुनगुनाकर तालियां बटोरीं। कलर्स चैनल में लिटिल चैंम्स डांसिंग प्रतियोगिता का कलाकार मुस्तफा शेरवानी ने देवा, देवा, श्रीगणेश देवा व जुम्मे की रात है... आदि गीतों पर डलोगों को भी थिरकने के लिए मजबूर किया। अंत में संयोजक रवींद्र गोला व राजेश गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर अजीत कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर करन सिंह, एबीएसए ओमप्रकाश अकेला, कृष्ण प्रभाकर उपाध्याय, मथुरा प्रसाद कश्यप, टीटू गिहार, अमित जौहरी एडवोकेट, आशीष तिवारी मौजूद थे।