फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   murder

पियूष की मौत हादसा नहीं हत्या

Sun, 13 Sep 2020 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
murder
जैन गली का घटना स्थल वाली नाली व्यापारी की हत्सा कर शव फेंकने के मामले को लेकर बैठक करते व्यापारी ? - फोटो : ETAH
एटा। कन्फैक्शनरी व्यापारी पियूष जैन की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या है। यह कहना है शहर के व्यापारियों और जैन समाज का। रविवार देर सायं जैन धर्मशाला में हुई व्यापारियों की बैठक में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की कहानी को पूरी तरह से गलत ठहराया गया, मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जिससे व्यापारी की मौत पर से पर्दा उठा सके।
विज्ञापन

रविवार सायंकाल सात बजे से जैन धर्मशाला में हुई व्यापारियों की बैठक में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि एक फीट की नाली, जिस पर स्लैब पड़ी हुई है और आगे सीढ़ी लगी है, ऐसे में व्यापारी नाली के नीचे कैसे जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं सीसीटीवी फुटेज में व्यापारी शर्ट पहनते घर से निकलते दिख रहा है, जबकि जो शव मिला है, वह उसमें शर्ट के ऊपर आकर बनियान गले में बंधी मिली है, इससे आशंका है कि इसी बनियान से उसकी गला घोंटकर हत्या की गई और शव को यहां लाकर डाल दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अतुल राठी, अशोक गुप्ता जैमिनी, पदम चंद जैन, सभासद मिल्की जैन, अनुज जैन, दिनेश जैन, दरबारी लाल जैन आदि 40 से 50 व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed