{"_id":"5f26fa6a8ebc3e9fb41b4478","slug":"murder-etah-news-agr4532319172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरमान के हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरमान के हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निधौलीकलां। मारपीट के दौरान घायल हुए अरमान की शनिवार को मौत के बाद से रविवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। उधर, पुलिस ने अरमान के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। वहीं, लगातार पुलिस भी दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कोई पकड़ में नहीं आया है। अरमान की हत्या के बाद से गांव में तनावपूर्ण शांति है। मौके पर पुलिस तैनात की गई है।
अरमान मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस विशेष सावधानी बरत रही है, जिससे त्योहार पर किसी तरह का माहौल बिगड़ने नहीं पाए। वहीं वारदात के बाद से अरमान की हत्या के चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सीओ रामनिवास सिंह शाक्य घटना के बाद से ही खुद मामले की छानबीन कर आरोपियों की धर पकड़ में जुटे हैं। इसके लिए तीन टीमे भी बनाई गई हैं।
पुलिस ने आरोपी वकील और अन्य तीन साथियों के नगला अगरु स्थित घरों पर दबिश दी गई, पर कामयाबी अभी हासिल नहीं हुई है। एसएचओ अनिल भदौरिया ने कहा कि छानबीन बड़ी गंभीरता से की जा रही हैं। आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे। वहीं कस्बा के सत्यनारायण चौक, डेजी चौक और मृतक के घर के समीप और बाजार के मुख्य मार्गों पर पुलिसबल तैनात है। सीओ रामनिवास सिंह शाक्य ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।