फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   murder

पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप

Wed, 10 Jun 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
murder
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में मंगलवार की रात पति पर पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि वह अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं था। वहीं दूसरी महिला के चक्कर में आकर यह वारदात की है। उधर, हत्या के बाद ससुरालीजन शव को घर में ही छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन

पड़ोसियों की सूचना पर मायके वाले मौके पहुंचे और पुलिस को खबर देकर शव बरामद कराया। मृतका के भाई ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला छैया निवासी धर्मवीर पुत्र पातीराम की शादी 15 वर्ष पूर्व मिथलेश कुमारी पुत्री खरगजीत निवासी नाजिरपुर थाना सकीट के साथ हुई थी। मृतका के भाई दिनेश चंद्र ने बताया कि शादी के बाद से ही बहनोई धर्मवीर सिंह बहन से संतुष्ट नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके किसी अन्य महिला से विवाहेतर संबंध हो गए। इसको लेकर बहन को परेशान किया जाता था। शादी के बाद एक साल बाद बहन के बेटा विवेक पैदा हुआ और उसके बाद धर्मवीर ने बहन से पति-पत्नी के संबंध खत्म कर दिए और दूसरी महिला के चक्कर में पड़ गया। वह इसका विरोध करती थी।
बहन अपनी हत्या होने की आशंका पहले भी जता चुकी थी। आरोप है कि मंगलवार की रात बहनोई धर्मवीर, ससुर पातीराम और सास ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर में ही छोड़कर भाग गए। गांव में दूसरी रिश्तेदारी थी, उन्होंने फोन से हत्या होने की बात बताई, तब पुलिस को बुलाकर शव बरामद कराया।

प्रभारी निरीक्षक केके बालियान ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed