{"_id":"5f8736658ebc3e9b9f3720cc","slug":"murder-crime-news-etah-news-agr4637070185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या व लूट करने का इरादा या कुछ और था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या व लूट करने का इरादा या कुछ और था मामला
विज्ञापन
पोस्टमार्टम गृह पर मृतक खीलेंद्र के परिजन।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना जलेसर के गांव सिलामई में युवा दूध कारोबारी खीलेंद्र सिंह पुत्र नंदन सिंह की हत्या की मूल वजह जानने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एएसपी क्राइम राहुल कुमार, सीओ जलेसर रामनिवास सिंह और स्वाट टीम को लगाया गया है। यह टीम कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रथम दृष्टया मानकर चल रही है कि ग्राम का कोई व्यक्ति इतनी जघन्य वारदात को बिना ठोस कारण के अंजाम नहीं दे सकता। वहीं मामले को दूध के कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
दूध कारोबारी खीलेंद्र सिंह की हत्या करने का मुकदमा पिता नंदन सिंह की ओर से गांव के ही छोटे सिंह पुत्र मुंशीलाल और इनके पुत्र उर्वेश, दुर्वेश और दुष्यंत के खिलाफ दर्ज कराया गया है। वहीं आरोपी पक्ष भी दूध के कारोबार से जुड़ा हुआ है। ऐसे में पुलिस लगाए गए आरोपों को लेकर असमंजस में है और मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है। पुलिस ने फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है
12 लाख रुपये की लूट पर संशय
खीलेंद्र की हत्या लूट करने के इरादे से की गई। यह कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। यही वजह है कि पुलिस दर्ज कराई रिपोर्ट में थैला में रखे 12 लाख रुपये लूटने का सच जानने में जुट गई है।
विज्ञापन
गांव में तनाव, फोर्स तैनात
गांव सिलामई में खीलेंद्र की हत्या के बाद से तनाव बना हुआ है। आरोपी पक्ष फरार है, वहीं पीड़ित के घर पर महिलाओं का करुण क्रंदन जारी है। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में खीलेंद्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है।
लूट और हत्या के आरोपों की सत्यता जानने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द सत्यता का पता लगा लिया जाएगा। इनमें मुख्य बिंदु परिवार की पृष्ठभूमि का पता लगाया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेकर आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में टीमें कई बिंदुओं पर काम कर रही हैं, जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। -सुनील कुमार सिंह, एसएसपी