फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   murder, crime, arested, wife, and, lover, etah

रोज की पिटाई से आहत होकर रची थी पति की हत्या की साजिश, प्रेमी सहित गिरफ्तार हुई पत्नी

Sat, 03 Oct 2020 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
murder, crime, arested, wife, and, lover, etah
फथरा पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्यारोपी- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। थाना व कस्बा जैथरा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी अतेंद्र सिंह राठौर (48) की हत्या कर शव बाजरा के खेत में फेंक दिया था। अतेंद्र पत्नी के दूसरे युवक से अवैध संबंधों का विरोध करता था और घर पर आने की पाबंदी लगा दी थी। युवक से संबंधों को लेकर पत्नी की रोज-रोज पिटाई की जाती थी। इससे तंग आकर हत्या की साजिश रची गई। पुलिस गिरफ्त में आए दो आरोपियों ने पूछताछ में यह खुलासा किया है।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि अतेंद्र सिंह राठौर की हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह शव बरामद होने के बाद चचेरे भाई सतेंद्र सिंह पुत्र मनोहर सिंह ने भाभी शोभा सिंह, उसके प्रेमी प्रशांत कुमार वर्मा पुत्र वीरेंद्र सिंह और राजा पुत्र सुशील निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने आरोपी शोभा सिंह और राजा को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों से की गई पूछताछ में सामने आया है कि शोभा सिंह की प्रशांत वर्मा से नजदीकियां थी और वह घर आकर रुकता था। इस बात का अतेंद्र विरोध करता था। इसकी वजह से अतेंद्र आए दिन मारपीट करता था। मारपीट से तंग आकर शोभा ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच ली। प्रशांत और राजा दोस्त हैं, दोनों ने मिलकर अतेंद्र को धोखे से फोन करके बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी शोभा सिंह और राजा को जेल भेज दिया है। फरार मुख्य आरोपी प्रशांत कुमार की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed