फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Municipality purchased batteries worth Rs 7.50 lakh, councilors alleged scam

Etah News: पालिका ने खरीदीं 7.50 लाख की बैटरी, सभासदों ने लगाया घोटाले का आरोप

Thu, 08 Feb 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 08 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Municipality purchased batteries worth Rs 7.50 lakh, councilors alleged scam
जलेसर। नगर पालिका द्वारा जनवरी में साढे सात लाख रुपये की बैटरियों को खरीदा गया। इस खरीद को लेकर पालिका के सभासदों ने एसडीएम व ईओ से शिकायत कर घोटाले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

30 जनवरी को पालिका द्वारा जैम पोर्टल के माध्यम से 52 बैटरियों को करीब साढे सात लाख रुपये में खरीदा गया है। जिसको लेकर पालिका के सभासदों ने एसडीएम नितिन तेवतिया ने शिकायती की है। सभासद उत्साह भारद्वाज, नवीन गुप्ता, गगन वुन्देला, मोहसिन, ऋषि कुमार आदि ने बताया कि नगर पालिका द्वारा बनारस की टेगो टेक्नोलाॅजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 52 बैटरियों की खरीद की गई। जिसमें एक बैटरी की कीमत 14 हजार 410 रुपये है। जबकि इस बैटरी का बाजार मूल्य करीब साढे आठ हजार रुपये है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इन बैटरियों की खरीद पर लाखो रुपये का गोलमाल पालिकाध्यक्ष व पालिका प्रशासन द्वारा किया गया है। पालिकाध्यक्ष गौरी वर्मा का कहना है कि बैटरियों की खरीद के वारे में जानकारी नहीं है। मामला जेई त्रिलोकी यादव के संज्ञान में है। वहीं एसडीएम नितिन तेवतिया ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed