फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Municipal sanitation worker committed suicide by hanging himself

Etah News: फंदा लगाकर पालिका के सफाई कर्मचारी ने दी जान

Wed, 29 Oct 2025 10:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Municipal sanitation worker committed suicide by hanging himself
मृतक टिंकू का फाइल फोटो
एटा। शहर के मोहल्ला जगन्नाथपुरी में पालिका के सफाई कर्मचारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम पर पहुंचे परिजन ने चारपाई पर शव पड़ा मिलने की बात कही। पुलिस घटना की गहनता के साथ जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के सकीट मार्ग पर स्थित मोहल्ला जगन्नाथ पुरी निवासी अमन ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बताया कि चाचा टिंकू (35) ने घर पर फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर उतारकर अस्पताल लाए तो यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अमन के मुताबिक चाचा नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर काम करते थे। मंगलवार की देर रात घर के कमरे में फंदा बनाकर लटक गए।
विज्ञापन

जानकारी होने पर परिजन में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर शव पहुंचने के बाद परिजन ने बताया कि शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। मौत का कारण पता नहीं है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed