{"_id":"65c4cd2fcc4c7d53e102d79b","slug":"mukesh-accused-in-sohil-murder-case-surrenders-in-court-etah-news-c-163-1-sagr1017-112381-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सोहिल हत्याकांड में आरोपी मुकेश ने अदालत में किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सोहिल हत्याकांड में आरोपी मुकेश ने अदालत में किया समर्पण
Thu, 08 Feb 2024 06:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 08 Feb 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा जलेसर के मोहल्ला हथौड़ा नई बस्ती निवासी सोहिल ही हत्या सुर्खियों में रही थी। आरोप है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते युवती के पिता प्रवीन शर्मा उर्फ पम्मी पंडित निवासी मोहल्ला महावीरगंज ने अपने दोस्त धर्मपाल उर्फ टुल्लन निवासी खेड़िया सुर्जी व दो अन्य के साथ 27 जनवरी को कर दी थी। फरार एक आरोपी ने अदालत में समर्पण कर दिया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
इस हत्याकांड में शामिल रहे मुकेश खन्ना निवासी सकुआपुर और भूपेंद्र उर्फ बाबा निवासी ग्राम खेड़िया सुरजी फरार चल रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले ही मुकेश खन्ना ने बुधवार को अदालत में समर्पण कर लिया।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मुकेश ने अदालत में समर्पण कर दिया है। जबकि बाबा अभी भी फरार है, इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, इसको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने पम्मी पंडित और धर्मपाल उर्फ टुल्लन को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा 2 फरवरी को किया था। इसके बाद से ही बाबा और खन्ना फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
बता दें कि पम्मी पंडित की बेटी से सोहिल का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते 27 जनवरी को घर बुलाकर सोहिल को नशीला पदार्थ देकर हत्या कर दी गई थी। एत्मादपुर जिला आगरा पुलिस ने 27 जनवरी की रात को गांव मितावली के पास रेलवे ट्रैक से शव बरामद किया। 31 जनवरी को परिजन ने आगरा मोर्चरी में रखे शव की पहचान की थी।