फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Muhammad did yoga and yogis witness tions

मोहम्मद साहब योग करते थे और योगी थेः साक्षी

Tue, 16 Jun 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Tue, 16 Jun 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Muhammad did yoga and yogis witness tions
मंगलवार को गांव पुरा में मृतकों के परिवारीजनों व घायलों से मिलने पहुंचे थे। बाद में एटा में शिकोहाबाद रोड स्थित अपने आश्रम पर पत्रकारों से  बातचीत करते हुए उन्नाव के सांसद ने कहा कि मोहम्मद साहब ने पांच वक्त की नमाज को अनिवार्य बताया। इसके अलावा चार नमाज और बताए। पांच अनिवार्य नमाज में 96 बार सजदा करते हैं और आप देखें कि वो पूरे के पूरे योग और सूर्य नमस्कार हैं। उससे ज्यादा कुछ नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब जीव परमात्मा के आगे खड़ा होता है तो उसे हम योग कहते हैं, उसे वो नमाज कहते हैं। हम उसे राम कहते हैं, उसे वो खुदा कहते हैं, उसे हम कृष्ण कहते हैं, उसे वो अल्लाह कहते हैं। गंगा एक है, घाट अनेक हैं। ऊपर वाला भी एक है। साक्षी महाराज ने कहा कि देश और नरेंद्र मोदी की पहल पर विश्व के 188 देशों ने 21 जून योग दिवस के रूप में स्वीकार किया है और दुनिया के 41 देशों से ज्यादा मुस्लिम देश योग करते हैं। राम मंदिर बयान पर कहा कि हमारा प्रयास होगा कि 2019 में चुनाव में जाने से पहले हम मंदिर बनाकर जाएं। यह भी कहा कि राम मंदिर भाजपा का एजेंडा नहीं है। ये तो विश्व हिंदू परिषद, हिंदू संगठनों, साधु महात्माओं का एजेंडा है।
विज्ञापन


सांसद साक्षी ने मृतकों के परिवारीजनों को दी सांत्वना
मंगलवार को उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज गांव पुरा पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली, वहीं मृतकों के परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। सांसद साक्षी ने सरकार से मृतकों के परिवारीजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने की मांग की है। साथ ही मृतका प्रियंका के नवजात बच्चे के गायब होने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से उसे बरामद कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार को उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज अपने समर्थकों के साथ सुबह साढ़े नौ बजे गांव पुरा पहुंचे। हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उन सभी मृतकों के घर गए और मृतकों के परिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान पीड़ितों की बातें सुनकर उनकी आंखें भी नम हो गईं। उन्होंने पूरे घटना की जानकारी ली, वहीं घायलों के उपचार के लिए अपनी ओर से एक लाख रुपये की सहायता राशि भी भेंट की। इसके बाद साक्षी महाराज जिला अस्पताल पहुंचे, यहां घायलों से मिले और उनका हालचाल जाना। परिवारीजनों द्वारा सही उपचार न मिलने की शिकायत की। इस पर सीएमओ व अन्य अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मिल कर पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी।
इस मौके पर सत्यपाल सिंह राठौर, मुन्ना राजपूत, रामविलास राजपूत, बल्देव सिंह राठौर, नेम सिंह, हरेंद्र सिंह, विनीत प्रकाश गुप्ता, संजय दिवाकर, गंगा सहाय राजपूत, हरिविलास, कमल सिंह, नरेंद्र लोधी आदि लोग मौजूद थे।

पुरा हादसा: इलाज के दौरान एक और किशोरी की मौत
गांव हरचंदपुर के पास हुई भीषण दुर्घटना में घायल एक और किशोरी की मौत हो गई। सोमवार को इलाज के दौरान किशोरी ने दिल्ली में दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच हुआ है। बता दें कि अब तक हादसे में मरने वालों की संख्या 21 तक पहुंच गई है।

बता दें कि गत 13 जून का मलावन थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर के पास ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी थी। घटना के दौरान 19 महिलाओं, बच्चों की मौत हुई थी। जानकारी पर पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। इसी घटना में घायल बालिका खुशबू ने रविवार को दम तोड़ दिया, वहीं किशोरी निधि (14) पुत्री सत्यप्रकाश ने सोमवार रात दिल्ली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष मलावन ने बताया कि घटना में घायल निधि ने दिल्ली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed