फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mud and slippery trouble in the path of medical college

मेडिकल कॉलेज के रास्तों में कीचड़ और फिसलन बनी मुसीबत

Mon, 04 Jul 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mud and slippery trouble in the path of medical college
मेडिकल कॉलेज में कीचड़ से होकर दवा लेने जाते मरीज ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। बारिश के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में रास्तों पर कीचड़ और फिसलन लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। मरीजों और तीमारदारों खासतौर से बुजुर्ग और बच्चों का रास्तों पर चलना मुश्किल हो रहा है। पोस्टमार्टम हाउस और दवा वितरण केंद्र के सामने हालात ज्यादा खराब हैं। दवा वितरण केंद्र तक पहुंचने के लिए मरीज ईंटे रखकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में फैली अव्यवस्थाओं की पोल दो बार हुई बारिश ने ही खोलकर रख दी है। परिसर के रास्ते कीचड़य़ुक्त और फिसलने भरे हो गए हैं। मरीजों और तीमारदारों को इन रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। गुजरने के लिए रास्ते में कुछ ईंटें डाल दी गई हैं, जो मरीज खड़े होने की स्थिति में नहीं हैं उनके लिए ईंटों से होकर रास्ता तय करना चुनौती है। आरटीपीसीआर लैब के बाहर कीचड़य़ुक्त पानी भरा है। लैब के सामने ही पेड़ों की घनी छाया है, यहां पर मरीज और तीमारदार बैठे रहते हैं।
विज्ञापन

यहां है संचारी रोग से बचाने की आवश्यकता
जिले में संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। जबकि मेडिकल कॉलेज अव्यवस्थाओं को लेकर खुद ही बीमार है। यहां संचारी रोग अभियान चलाने की जरूरत है ताकि कीचड़य़ुक्त पानी को हटाया जा सके। मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी मरीजों और तीमारदारों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed