फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   MP Devesh Shakya met family members of deceased and assured them of help After Hathras incident

हाथरस हादसा: मृतकों के परिजन से मिले सांसद, बंधाया ढांढस... मदद का दिया भरोसा

Sun, 07 Jul 2024 09:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 09:04 PM IST
सार

हाथरस हादसे के मृतकों के परिजन से मिलने सांसद देवेश शाक्य पहुंचे। उन्होंने ढांढस बंधाया। मदद का भोरसा दिया। 

विज्ञापन
MP Devesh Shakya met family members of deceased and assured them of help After Hathras incident
सांसद देवेश शाक्य - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सत्संग हादसे में मृत लोगों के परिजन को सांत्वना देने रविवार को सांसद देवेश शाक्य पहुंचे। उन्होंने ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


थाना मलावन क्षेत्र के गांव महुआ खेड़ा निवासी घायल साधना देवी के घर पहुंचकर लोगों से मिले। इसके बाद शहर में चोंचा वनगांव निवासी मृतका सरोज देवी के पति रामदास सहित स्थानीय लोगों से मुलाकात की। मारहरा क्षेत्र के गांव मुईउददीनपुर, चाठी रफीपुर व भोगपुर में पहुंचकर भी मृतकों के परिजन से मिले और सांत्वना दी।
विज्ञापन


कहा कि कि इतने बड़े आयोजन की जानकारी थी तो फिर संसाधन और सुरक्षा की व्यवस्थाओं को पूरा क्यों नहीं कराया गया। इस घटना के पीछे जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना जरूरी है। 80 हजार लोगों की अनुमति देकर लाखों लोगों को पहुंचने दिया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। सांसद ने शाम के समय मिरहची स्थित हजारा नहर पर वन विभाग की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed