फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   mother of four children run away with neighbouring youth

UP: पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली पत्नी...अब चार बच्चों की मां ने उठाया ऐसा कदम, हर कोई हैरान

Thu, 20 Mar 2025 08:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 20 Mar 2025 08:50 PM IST
सार

एटा के मारहरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां पड़ोसी युवक के साथ भाग गई। महिला की बड़ी बेटी की उम्र 15 वर्ष है, जबकि जिस युवक के साथ महिला भागी है, उसकी उम्र 19 वर्ष से कम है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत की गई है।

विज्ञापन
mother of four children run away with neighbouring youth
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के मारहरा के एक मोहल्ला से चार बच्चों की मां अपने पड़ोसी युवक के साथ चली गई। बच्चों को छोड़कर गई महिला के पति ने थाने में तहरीर दी है। साथ ही युवक के पिता ने भी तहरीर देकर बेटे को गुमराह कर ले जाने का आरोप लगाया है। दस लाख रुपये ले जाने की भी बात कही है।
विज्ञापन


 

युवक के पिता सेवानिवृत्त बीडीओ हैं। उन्होंने तहरीर में बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। बताया कि बेटा अभी 19 वर्ष का भी नहीं हुआ है। जबकि महिला की बड़ी बेटी की ही उम्र 15 वर्ष है। साजिश के तहत महिला ने बेटे को अपने प्रेमजाल में फंसाया और 10 लाख रुपयों के साथ उसे भगा ले गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये हड़पकर उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी कर सकती है। आरोप लगाया कि महिला चरित्र की ठीक नहीं है। उसने परिजन के विरोध के बावजूद अपने सगे भतीजे से शादी की थी। दूसरी ओर महिला के पति ने पुलिस को बताया कि काफी समय से उसकी पत्नी के साथ पड़ोसी युवक के संबध थे। 

 
विज्ञापन

कुछ माह पहले उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। जिसकी जानकारी युवक के पिता को दी थी। दोनों की एक वीडियो भी वायरल हुई थी। थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed