फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mother-in-law turned out to be better than her mother...gave life to her daughter-in-law through her kidney

Etah News: मां से बढ़कर निकली सास...किडनी से दी बहू को सांस

Sun, 21 Sep 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law turned out to be better than her mother...gave life to her daughter-in-law through her kidney
शुभकामनाएं देकर सास-बहू के अस्पताल से डिस्चार्ज करते चिकित्सक। स्रोत परिजन
अलीगंज (एटा)। क्षेत्र के गांव रामनगर की बीनम देवी ने किडनी देकर अपनी बहू पूजा को नया जीवन दिया है। बहू की मां ने किडनी देने से मना कर दिया था इसके बाद सास ने अपनी बहू को किडनी देने का फैसला लिया।
विज्ञापन

रामनगर के अश्वनी प्रताप सिंह की शादी फर्रुखाबाद जिले के जिजौटा बुजर्ग की पूजा के साथ 27 नवंबर 2023 को हुई थी। पूजा के गर्भवती होने पर फरवरी 2025 में उसको फर्रुखाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

ऑपरेशन से बेटी को जन्म देने के बाद हालत बिगड़ने पर पूजा को कानपुर ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने बताया कि संक्रमण की वजह से पूजा की दोनों किडनी 75 प्रतिशत खराब हो चुकी हैं। इस जानकारी पर पूजा के मायके और ससुराल पक्ष में बेटी के जन्म की खुशी गायब हो गईं। सभी लोग गंभीर बीमारी की खबर से सकते में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिन बाद पूजा को लखनऊ के राम मनोहर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी जान बचाने के लिए किडनी प्रत्यारोपण की बात कही। अस्पताल में देखने पहुंची अपनी मां से पूजा ने रोते हुए अपनी नवजात बेटी का हवाला देते हुए किडनी की मांग की। हालांकि उसकी मां ने मजबूरी बताकर किडनी देने से मना कर दिया। इसके बाद उसकी सास ने किडनी देने का फैसला लिया। चिकित्सकीय परीक्षण में सास-बहू की किडनी का ग्रुप मैच होते ही चिकित्सकों ने पूजा के किडनी प्रत्यारोपण कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed