फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   moteher beated by son

जबरन बैनामा करने से इंकार पर मां को पीटा

Sat, 31 Oct 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
moteher beated by son
एटा। कोतवाली के मोहल्ला एमपी नगर में मकान का जबरन बैनामा कराने का दबाव मां पर बनाया गया। इनकार करने पर पिटाई की गई। मां की पिटाई देखकर भाई आया तो उसको भी पीटा। दोनों पक्षों ने मारपीट करने का आरोप लगाया। कोतवाली में दोनों पक्ष मुकदमा लिखाने पर अड़ गए। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला एमपी नगर में शारदा टॉकीज के पीछे निवासी राजश्री गुप्ता पत्नी ओमप्रकाश गुप्ता का आरोप है कि पुत्र राकेश कुमार अपने पुत्रों सहित चार लोगों के साथ घर में घुस आया। आरोपियों ने जबरन मकान का बैनामा अपने हक में करने का दबाव बनाया। जब मकान का बैनामा करने से इनकार कर दिया तो पुत्र राकेश और नातियों की ओर से पिटाई की गई। दूसरे पुत्र मुकेश को पता चला तो वह बचाने आ गया। इसके बाद मुकेश की भी पिटाई की गई।
विज्ञापन

राजश्री की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने राकेश गुप्ता सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं राकेश गुप्ता तहरीर लेकर कोतवाली नगर पहुंच गया और अपना मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ गया, पुलिस ने राकेश की तहरीर पर हर्ष गुप्ता पुत्र मुकेश सहित दो के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने राकेश गुप्ता इसके पुत्र आयुष और दूसरे पक्ष के मुकेश व इसके पुत्र हर्ष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed