{"_id":"60325ece8ebc3ee8fa48612f","slug":"most-patients-with-skin-disease-arrived-at-the-arogya-mela-skin-disease-etah-news-agr4816230198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेले में पहुंचे त्वचा रोग से ग्रसित सर्वाधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेले में पहुंचे त्वचा रोग से ग्रसित सर्वाधिक मरीज
विज्ञापन
पीएचसी पोता नगला में लगे आरोग्य मेले में मरीजों को देखते चिकित्सक ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। जिले में रविवार को सभी पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में त्वचा रोगियों की संख्या अधिक रही। वहीं बुखार से ग्रसित मरीज भी उपचार के लिए पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। इसके लिए प्रत्येक पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जहां मेले में गर्भवती महिलाओं की जांच सहित शुगर, ब्लड प्रेशर व कोरोना की जांच की जाती है। इसके अलावा आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। रविवार को जिले की 36 पीएचसी पर 2846 मरीजों की उपचार किया गया। इस दौरान मेले में 1227 पुरुष, 1065 महिलाएं व 554 बच्चों का उपचार किया गया।
पीएचसी नगला पोता में इलाज को पहुंचे 64 मरीज
नगला पोता स्थित पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले में 64 मरीज ही उपचार कराने पहुंचे। डॉ. सीमा भारद्वाज द्वारा मरीजों का उपचार किया गया। यहां छह गर्भवती महिलाओं की खून की जांच हुई। जबकि 15 मरीजों की शुगर व 15 की बीपी की जांच हुई। चिकित्सक ने बताया सर्वाधिक मरीज त्वचा रोग से ग्रसित आए।
पीएससी मंडी समिति में 140 मरीजों हुआ उपचार
मंडी के पास स्थित पीएचसी पर 140 मरीज उपचार कराने पहुंचे। जहां डॉ. रिषभ सक्सेना द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा था। उन्होंने बताया 26 गर्भवती महिलाओं की खून की जांच की गई। जहां तीन में खून की कमी मिली। वहीं 58 मरीजों की शुगर व 16 की ब्लड प्रेशर की जांच हुई है।