फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   More than 12 houses collapsed, three women lost their lives

Etah News: 12 से अधिक गिरे मकान, तीन महिलाओं की गई जान

Thu, 12 Sep 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 12 Sep 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
More than 12 houses collapsed, three women lost their lives
एटा। जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक 12 से अधिक मकान गिर गए। मलबे में दबने से तीन महिलाओं की जान चली गई। जबकि युवक समेत चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

थाना नयागांव क्षेत्र के गांव दादूपुर असगरपुर में मकान गिर जाने से महिला की मौत हो गई। मोहित ने बताया कि बुधवार की देर रात उसकी दादी नीरज देवी (40) कच्चे मकान में चाचा हिमांशू के साथ लेटी हुई थीं। अधिक बरसात होने के कारण कमरे की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। जब तक मलबा हटाया दादी की सांसें थम चुकी थीं। हिमांशू का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना मारहरा के गांव मुहारा में बृहस्पतिवार सुबह निर्माणाधीन मकान का बीम अजबश्री (60) के ऊपर गिर गया और वह दब गईं। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उनको निकाला। घायल अवस्था में लेकर स्थानीय अस्पताल में पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थाना जलेसर के गांव सिमराऊ में मकान गिरने से शांतिदेवी दब गईं। गंभीर रूप से घायल महिला को लेकर परिजन आगरा पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा देहात कोतवाली के गांव कल्यानपुर में थान सिंह का मकान ढह गया। पत्नी सरोज और भाई की पत्नी ऊषा दबकर घायल हो गईं। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। थाना निधौली कलां के गांव झिनवार में गली से गुजर रही रेखा के ऊपर एक मकान की दीवार गिर गई। जिसके चलते वह घायल हो गई।

कई जगह मकान हुए धराशाई
बरसात के कारण जिले के कई स्थानों पर मकान धराशाई हो गए। मारहरा ब्लॉक के गांव सिंधावली के मजरा आलमपुर में मीना, बिट्टन देवी और वंदना सहित कई लोगों के मकान धराशाई हो गए। मलबे में दबकर काफी सामान खराब हो गया। ग्राम प्रधान ने बेघर हुए लोगों के लिए पंचायत भवन व अन्य स्थानों पर रहने की व्यवस्था और खाने के लिए राशन का इंतजाम किया। गांव अल्लेपुर में रामकुमार के मकान की छत गिर गई। खाने का और अन्य घरेलू सामान दबकर खराब हो गया। सकीट थाना क्षेत्र के ग्राम उम्मेदपुर में लालू का मकान गिरने से मलबे में दो भैंस दब गईं, इनमें से एक मर गई। अलीगंज थानांतर्गत ग्राम अगोनापुर में बृहस्पतिवार की सुबह रंजीत शाक्य का मकान गिर पड़ा। परिवार के लोग बाहर टिनशेड में सो रहे थे जिसके कारण सुरक्षित बच गए।
जैथरा क्षेत्र के गांव बनिया ढहरा में छाया देवी के कमरे की कच्ची छत गिर गई। गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। वहीं गांव महमंता में बृहस्पतिवार शाम 4 बजे उमेश सिंह के घर की छत भरभराकर तेज धमाके के साथ नीचे आ गिरी। गनीमत रही कि घटना के समय कमरे में कोई नहीं था।
बली मोहम्मद चौराहे के पास जर्जर इमारत गिरी

एटा। शहर के बली मोहम्मद चौराहे के पास स्थित काफी पुरानी इमारत बरसात के चलते बृहस्पतिवार को धराशाई हो गई। गनीमत रही कि उस समय वहां आसपास कोई मौजूद नहीं था।

एटा में कई भवन काफी जर्जर अवस्था में हैं। नगर पालिका की और से इनका चिह्नांकन तो किया गया है मगर ध्वस्तीकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। जिसके कारण इनके गिरने से कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश के कारण शहर के बली मोहम्मद चौराहे के पास पुरानी इमारत भरभराकर गिर पड़ी। उसके नीचे खड़ा एक चाय का ठेला दब गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed