{"_id":"cdef0ee91f9e1ad81fe8abe2ad2ab400","slug":"molesting-teenager-killed-at-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी की हत्या
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Thu, 19 Feb 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाभी के साथ शौच के लिए गई किशोरी से दो युवकों ने छेड़खानी कर दी।
विज्ञापन
जब इसका विरोध किया तो उन्होंने किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। किशोरी
के पिता ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की
तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी अपनी भाभी के साथ बुधवार की सायं लगभग छह बजे शौच के लिए गई थी। आरोप है कि तभी भुवनेश व राजू ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करते हुए इसकी शिकायत करने की कहने पर दोनों युवक उस समय तो वहां से भाग गए। मगर किशोरी के घर पहुंचने से पहले ही उसके घर के बाहर उन्होंने पहले उसकी पिटाई की। उसके बाद तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली किशोरी के सीने में जा लगी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। परिवारीजनों ने किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर वहां से जिला अस्पताल भेज दिया। रास्ते में किशोरी की मौत हो गई। बताते हैं कि किशोरी नौवीं की छात्रा थी।
घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में मृतका के पिता ने भुवनेश, मुनेश, राजू, आलोक, सतेंद्र व बंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।