फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Modi's rally in Bareilly be five thousand farmers

मोदी की बरेली रैली में जाएंगे पांच हजार किसान

Sun, 14 Feb 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 14 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Modi's rally in Bareilly be five thousand farmers
बरेली में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली में जिले से पांच हजार से अधिक किसान और कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली की तैयारियों में जुटे जिला संगठन ने मंडलवार इसकी जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन

रविवार को श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज में संपन्न बैठक में जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि 28 फरवरी को बरेली में प्रधानमंत्री की किसान कल्याण रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें लाखों की भीड़ जुटेगी। जिले को पांच हजार किसानों और कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए सौ बसों की व्यवस्था की गई है। हर मंडल से पांच से सात बसें जाएंगी। इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता एवं विपिन वर्मा डेविड ने भारत सरकार द्वारा संचालित किसान हित की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में भी अगली सरकार भाजपा की होगी। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, सुधाकर वर्मा, प्रत्येेंद्र पाल सिंह पप्पू, कुबेर सिंह अंगरिया आदि ने प्रदेश के वर्तमान हालातों पर चिंता जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को चुनावी लड़ाई के लिए सक्रिय रहना है। उपस्थित लोगाें में दिनेश गुप्ता अलीगंज, प्रदीप गुप्ता पूर्व पालिकाध्यक्ष, सभासद विट्टू पचौरी, भूपेंद्र सिंह, महेशपाल सिंह, धीरेंद्र सोलंकी, प्रदीप भामाशाह, पंकज चौहान, शुभ्रा सिंह, सचिन उपाध्याय, शकुंतला शाहू आदि प्रमुख थे। बैठक का संचालन अग्रिम जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed