{"_id":"64d273cbb2ee531e930bd998","slug":"mla-brother-arrested-by-delhi-police-in-etah-in-embezzlement-case-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गबन के मामले में बीजेपी विधायक के भाई को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, लंबे समय से चकमा देकर फरार था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गबन के मामले में बीजेपी विधायक के भाई को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, लंबे समय से चकमा देकर फरार था
Tue, 08 Aug 2023 10:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:26 PM IST
सार
गबन के मामले में एटा जिले के जलेसर विधायक के भाई को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करके ले गई। यह लंबे समय से चकमा देकर फरार था।
विज्ञापन
delhi police demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में जलेसर से विधायक के भाई को गबन के मामले में दिल्ली पुलिस उठा ले गई। दिल्ली पुलिस स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपी के गांव अब्दुलपुर हई में दबिश दी। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक के भाई को गिरफ्तार कर साथ ले गई।
विज्ञापन
दिल्ली की पुलिस मंगलवार की शाम को एटा पहुंची। बताया कि पप्पू पुत्र विकास निवासी गांव अब्दुलपुर हई के विरुद्ध 1995 में गबन का एक मामला दर्ज हुआ। इसमें तलाश की जा रही है। सूचना मिली कि वह गांव में है, इस आधार पर दबिश दी गई। यहां से पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या: मुंह में ठूंसा कपड़ा, बुरी तरह कुचला, शरीर को चाकू से गोदा; शव देख कांप गए लोग
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि दिल्ली की पुलिस आई थी। गबन के मुकदमे के एक आरोपी को पकड़कर ले गई है। जलेसर विधायक संजीव दिवाकर ने बताया कि पप्पू परिवार के भाई हैं। लंबे समय से इन लोगों से हमारा कोई संपर्क नहीं है। जानकारी भी नहीं है कि क्या मुकदमा उनके ऊपर दर्ज है। पुलिस उन्हें पकड़कर ले गई है।