{"_id":"6a075d72ee411614de094d58","slug":"mla-and-district-president-reached-bjp-office-by-e-rickshaw-etah-news-c-163-1-eta1013-150665-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ई-रिक्शा से भाजपा कार्यालय पहुंचे विधायक व जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ई-रिक्शा से भाजपा कार्यालय पहुंचे विधायक व जिलाध्यक्ष
Fri, 15 May 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 15 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा से भाजपा जिला कार्यालय जाते विधायक वीरेंद्र वर्मा व जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता। स्रोत स्
एटा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा डीजल-पेट्रोल बचाने की अपील के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस मुहिम से जुड़े गए हैं। इसी के तहत शुक्रवार को विधायक मारहरा वीरेंद्र वर्मा और जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने ई-रिक्शा से सफर कर लोगों को सकारात्मक संदेश दिया। वह अपने आवास से कार्यालय तक ई-रिक्शा में सवार होकर पहुंचे।
जिलाध्यक्ष कैलाश गंज स्थित आवास पर शुक्रवार की दोपहर को करीब दो बजे ई-रिक्शा से पार्टी कार्यालय के लिए निकले। अरुणा नगर से उन्होंने विधायक वीरेंद्र वर्मा को भी साथ लिया। दोनों ही ई-रिक्शा से जीटी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां बैठक में सहभागिता की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि आज देशहित में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने बेहद जरूरी अपील की है। इससे जन-जन को जुड़ना है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ई-रिक्शा जैसे साधनों का उपयोग न केवल प्रदूषण कम करने में सहायक है, बल्कि यह आम नागरिकों के लिए किफायती एवं सुविधाजनक परिवहन का माध्यम भी बन रहा है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि सभी लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं तथा अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दें, जिससे स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण का सपना साकार हो सके।