फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mistry was robbed from customers' car, two arrested

ग्राहकों की कार से मिस्त्री कराता था लूट, दो गिरफ्तार

Sun, 23 May 2021 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Mistry was robbed from customers' car, two arrested
एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने एक मिस्त्री द्वारा ग्राहकों की ककार से लूट कराने का खुलासा किया है। दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनसे लूटी गई रकम में से कुछ धनराशि, मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद हुई है। एएसपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में वार्ता के दौरान बताया कि ग्राहकों की कार से लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले आदेश यादव निवासी पिलखतरा थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद और शैलेश यादव निवासी नगला सेवा थाना निधौली कलां को कोतवाली नगर और स्वॉट टीम ने शनिवार रात गिरफ्तार किया। कार मिस्त्री नीलेश उर्फ पप्पू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। उसकी कासगंज रोड पर कार मिस्त्री की दुकान है।
विज्ञापन

चार अप्रैल को एक स्विफ्ट कार से शिकोहाबाद रोड से एक लूट कराई। दो मई को कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित रेलवे पुल के पास से 4200 रुपये व एक मोबाइल, छह मई को थाना निधौली कलां क्षेत्र स्थित गांव रमंडपुर के पास बाइक सवार से 1500 रुपये व दस्तावेज, आठ मई को कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित नगला धनी के पास दंपती से जेवरात व 34 हजार रुपये और 10 मई को कोतवाली देहात क्षेत्र निधौली रोड धानमील के पास दो व्यक्तियों से दो मोबाइल व 3500 रुपये की लूट कराई थी। गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि सूनसान रास्तों पर बाइक सवारों को लूट का शिकार बनाते थे। लूट कराने में कार मिस्त्री भी संलिप्त रहता था। पुलिस ने आरोपियों से 500 रुपये, तीन मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, दो तमंचा, चार कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

चोरी की योजना बनाते चार गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान जीटी रोड स्थित श्मशान भूमि के पास चोरी की योजना बनाते चार लोगों को दो तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। देवेंद्र निवासी ककराला हुसैनपुर थाना निधौली कलां, सतेंद्र निवासी सैलार थाना कोतवाली देहात, सूरजपाल उर्फ सूर्या निवासी चोंचा बनगांव और गिरीश निवासी मोहल्ला संजय नगर थाना कोतवाली नगर को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed