फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Missing yungman's body found

लापता युवक का शव मिला

Tue, 20 Jan 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Tue, 20 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Missing yungman's body found
मारहरा के गांव मोहनसती निवासी विजय सिंह (40) का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर पड़ा मिला। यह देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। सुबह मृतक की पत्नी ने चार लोगाें के खिलाफ रुपयाें के लेनदेन को लेकर पति को घर से बुलाकर हत्या कर देने की तहरीर दी थी, लेकिन शाम को दूसरी दी गई तहरीर में हत्या का जिक्र नहीं किया है। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति रात को शौच को गए थे। उसके बाद नहीं लौटे और सुबह उनका शव पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव मोहनसती निवासी विजय सिंह पुत्र भीकम सिंह का सोमवार की सुबह गांव के बाहर शव पड़ा देखा तो लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर शराब की बोतल मिली हैं। जानकारी पर पुलिस व परिवारीजन पहुंच गए। विजय की पत्नी सुनीता ने बताया कि विजय से गांव के ही एक व्यक्ति ने काफी समय पहले किसी काम के लिए पांच हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन



पति द्वारा बार बार उससे रुपये मांगे जा रहे थे, लेकिन वापस नहीं किए। इन्हीं रुपयों को लेकर आरोपियों ने उसके पति के साथ गत शुक्रवार को मारपीट की थी, इसकी शिकायत पुलिस से की थी। इस पर थाने में दोनों पक्षों को पुलिस ने बिठाकर मामला रफादफा कर दिया था। सुनीता ने बताया कि रविवार की सायं उसके पति को घर से आरोपी बुलाकर ले गए थे जो नहीं लौटे। सुबह उनका शव गांव के बाहर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुनीता ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन शाम को दूसरी दी गई तहरीर में मृतक की पत्नी ने लिखा है कि उसके पति रात को शौच को गए थे, जो वापस नहीं लौटे। सुबह उनका शव मिला। पुलिस ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। बताते हैं कि मृतक गरीब है उसके सात बच्चे हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है। बताया कि शरीर पर भी चोट के कोई निशान नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed