{"_id":"6a679830ad2a4c7862029312","slug":"miscreants-who-were-running-away-after-killing-employee-of-real-estate-company-broke-toll-booth-in-etah-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: टोल बूथ तोड़कर भागे रियल एस्टेट कंपनी कर्मी के हत्यारोपी, पुलिस कर रही थी पीछा; नहीं लगे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टोल बूथ तोड़कर भागे रियल एस्टेट कंपनी कर्मी के हत्यारोपी, पुलिस कर रही थी पीछा; नहीं लगे हाथ
Mon, 27 Jul 2026 11:11 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:11 PM IST
सार
फर्रुखाबाद में रियल एस्टेट कंपनी के कर्मचारी की हत्या कर भाग रहे बदमाश एटा में टोल बूथ पर भी नहीं रुके। पुलिस के पीछा करने पर कार सवार बदमाशों ने बूथ तोड़ दिया और भाग निकले।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर पांचाल घाट के पास हरियाणा के रियल एस्टेट कंपनी के कर्मचारी अरुण सिंह (32) की हत्या के बाद कार सवार बदमाश तेजी से एटा से निकले। उन्होंने मलावन के पास टूल बूथ भी तोड़ दिया। आगे भी पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश उनके हाथ नहीं लगे। टोल बूथ तोड़ने के मामले में मलावन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हरियाणा जनपद फरीदाबाद के थाना चंदावली के गांव दयालपुर निवासी अरुण सिंह(32), पत्नी राखी, ढाई वर्षीय पुत्र जयंत के साथ बनारस गए थे। वहां से रविवार को वापस गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते घर जा रहे थे। हरदोई के रूपापुर कट से उतार कर इटावा-बरेली हाईवे पर पांचाल घाट पहुंचे। वहां गंगा ढाबा से कुछ दूरी पर एक किराने की दुकान के पास कार खड़ी कर कोल्ड डि्रंक पी रहे थे। रात करीब नौ बजे बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
हत्या करने वाले कार सवार बदमाश मोहम्मदाबाद की ओर भागे। इसे लेकर आसपास के जनपदों की पुलिस को भी सूचना दे दी गई। एटा के मलावन थाने की पुलिस भी टोल बूथ पर रविवार की रात खड़ी हो गई। यह देखकर बदमाश कार को टोल बूथ पर गलत साइड की तरफ ले गए और करीब 120 की स्पीड पर टोल का बूथ तोड़ते हुए कार को एटा की तरफ दौड़ा ले गए। इसके बाद पिलुआ थाने पर भी बदमाशों को रोकने की कोशिश की गई वहां से भी पुलिस को चमका देकर बदमाश भागने में सफल हो गए। एसएसपी डॉ. इलामारन जि. ने बताया कि इस संबंध में मलावन थाने में मारुति फ्रॉक्स कार संख्या एचआर 30 एई 2175 कार नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।