जांच के दौरान पकड़ी बिजली चोरी: दबंगों ने ऑफिस में घुसकर जेई और लाइनमैन को पीटा, दस्तावेज फाड़े
एटा में जांच के दौरान बिजली चोरी पकड़ी तो दबंगों ने ऑफिस में घुसकर जेई और लाइनमैन को पीटा। साथ ही दस्तावेज फाड़ दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बिजलीघर में घुसकर दबंगों ने बिजली चोरी पकड़ने वाले जेई और लाइनमैन पर हमला कर दिया। उनकी पिटाई की। विद्युत निगम की टीम ने शहर के मोहल्ला भगीपुर में मंगलवार की सुबह बिजली चोरी पकड़ी थी। इसके बाद दबंगों ने हमला कर दिया और दस्तावेज को भी फाड़ दिया। जेई ने मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विद्युत चोरी रोकने के लिए चलाया गया अभियान
कोतवाली नगर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित महिला थाने के पास बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता (जेई) मनीष कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि मंगलवार की सुबह 5:35 पर मोहल्ला भगीपुर में उप खंड अधिकारी और विजिलेंस टीम व अन्य कर्मचारियों के साथ विद्युत चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया गया। तब मोहल्ला के ही राजीव कुमार उर्फ लोधेश्वर के मकान परिसर में बिना कनेक्शन के बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके बाद प्रवर्तन दल की ओर से कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण
जेई पहुंचे तो उसे भी पीटा
आरोप है कि सुबह 9:10 बजे संविदा लाइनमैन अजय कुमार बिजली घर पर पहुंचा। तभी राजीव अपने साथ 5-6 लोगों को लेकर पहुंच गया और मारपीट करनी शुरू कर दी। लाइनमैन ने फोन पर सूचना दी। इस पर वह (जेई) पहुंचे तो उनको भी पीटा और दस्तावेजों को छीनकर फाड़ दिया। इसके बाद हत्या करने की भी धमकी दी।
यह भी पढ़ेंः- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस
पुलिस मामले की जांच कर रही है
बताया कि इससे पहले थाना एंटी पॉवर थेफ्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा चुका था। इस हमले से विद्युत कर्मियों में भय पैदा हो गया। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बिजली कर्मियों की पिटाई की गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।