फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Miscreants caught in private bus using ticket machine like roadways

Etah News: रोडवेज की तरह टिकट मशीन का उपयोग करते निजी बस में पकड़े शातिर

Sun, 18 Dec 2022 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Miscreants caught in private bus using ticket machine like roadways
एटा। रोडवेज बसों की तरह ही शातिरों ने एक प्राइवेट बस में ई-टिकट मशीन से टिकटें बनाना शुरू कर दीं। यात्रियों को गुमराह करने के लिए मशीन से टिकट देने का खेल चल रहा था। रंग भी रोडवेज के रंग में ही रंगी हुई थी। इसकी जानकारी होने पर परिवहन निगम की ओर से चेकिंग की गई। इस दौरान पटियाली-दिल्ली पर चल रही बस को पकड़ लिया। बस मालिक के खिलाफ निगम की ओर से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के कर्मचारी दीपक श्रोतिया ने तहरीर देकर बस संख्या यूपी81 सीटी 7081 के स्वामी जेन्त सिंह निवासी लक्ष्मणपुर थाना अतरौली अलीगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एआरएम राजेश यादव ने बताया कि गोपनीय जानकारी मिली थी कि बस को रोडवेज के रंग में रंगाया गया है। जिसमें फर्जी तरीके से निगम की तरह ही टिकट मशीन का उपयोग किया जा रहा है। इसमें अलग से सॉफ्टवेयर लोड कराया गया। कोतवाली देहात की मरथरा चौकी पुलिस के सहयोग से शनिवार को परिवहन निगम की टीम ने बस को रोका और चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। बस में 40 सवारियां पटियाली से दिल्ली जा रही थीं। इन सवारियों को मशीन से टिकट बनाकर दिए गए थे।
विज्ञापन

40 हजार रुपये का लगाया जुर्माना
परिवहन निगम की ओर से रोडवेज रंग में रंगी पकड़ी गई बस के मालिक पर 40 हजार 500 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना मालिक से वसूल किया जाएगा।
और भी बसों में हो सकती हैं टिकट मशीन
रोडवेज रंग में रंगी कई अन्य बसें भी संचालित हो रही हैं। ऐसी बसों में भी फर्जी तरीके से निगम की टिकट मशीनों की तरह उपयोग किए जाने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed