फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   miscreants broke into temple In Etah vandalised idol of Maa Durga and stole bell

UP News: अराजकतत्वों ने मंदिर में घुसकर खंडित की मां दुर्गा की प्रतिमा, घंटा चुरा ले गए; लोगों में आक्रोश

Sun, 28 Jul 2024 10:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 10:03 PM IST
सार

एटा में अराजकतत्वों ने मंदिर में घुसकर मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित कर दी। यही नहीं मंदिर में लगा 10 किलो वजनी पीतल का घंटा भी चुरा ले गए। इससे लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
miscreants broke into temple In Etah vandalised idol of Maa Durga and stole bell
अराजक तत्वों द्वारा खंडित की गई देवी प्रतिमा। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। शनिवार रात मंदिर में घुसकर मां दुर्गा की प्रतिमा को खंडित कर दिया। मंदिर में लटका 10 किलो पीतल का घंटा चोरी कर ले गए। इससे लोगों में गुस्सा है। घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव पोंडरी की है।

विज्ञापन


जलेसर मार्ग स्थित ग्राम पोंडरी पर सड़क के किनारे मंदिर बना हुआ है। रविवार सुबह लोग पहुंचे तो घटना का पता लगा। इस पर लोगों में आक्रोश पनप गया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब कुछ लोग मंदिर पर गए तो मंदिर का ताला टूटा हुआ पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो मां दुर्गा की मूर्ति भी खंडित पड़ी थी।
विज्ञापन


इसकी सूचना अवागढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। गांव के ही हरिशंकर शर्मा ने मंदिर का निर्माण कराया था। यहां रहने वाले पुजारी दो दिन से मंदिर नहीं आ रहे हैं। थाना प्रभारी अंकुश राघव ने बताया कि जल्द ही अराजक तत्वों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed