{"_id":"58789264fa082da4b722347dd02d7ca4","slug":"minister-inspected-the-bus-stand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड की बदहाली देख बिफरे मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड की बदहाली देख बिफरे मंत्री
ब्यूरो अमर उजाला कासगंज
Updated Tue, 17 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के सोमवार के अंक में प्रकाशित मंत्री के कासगंज जिले में परिवहन सेवाएं बदहाल खबर का असर जनपद में मंगलवार को देखा गया। मंगलवार को परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने बस स्टैंड परिसर में निरीक्षण को पहुंचे, उन्होंने बस स्टैंड परिसर में अव्यवस्थाओं का जायजा लिया। खामियां मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसके निदान का अधिकारियों को निर्देश दिया।
परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह 11 बजे बस स्टैंड परिसर में पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले जर्जर पड़े यात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। उसके बाद बस स्टैंड परिसर में जलभराव और गहरे गड्ढों पर नाराजगी जताई। उन्होंने डिपो परिसर में बनी वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया। कर्मियों का कहना था कि वर्कशॉप अंदर होने के वजह से परिसर में बसें ठीक से नहीं खड़ी हो पाती। बस स्टेंड परिसर में टूटे शौचालय एवं खराब पड़े हैंडपंप को भी उन्होंने ठीक कराने के निर्देश सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को दिए। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बस स्टैंड परिसर को समतलीकरण कराया जाए और जलभराव की निकासी के लिए पालिका एवं निर्माण के लिए पीडब्लूडी की मदद से इस्टीमेट तैयार कर दिया जाए। निरीक्षण के दौरान डिपो प्रभारी भंवर सिंह चौहान, विनोद कुमार सीनियर फोरमैन, कर्मचारी प्रतिनिधि विनोद कुमार, शमशुल हसन, संजीव वशिष्ठ मौजूद रहे।
परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह ने बताया कि जर्जर यात्री प्रतीक्षालय और बस स्टैंड परिसर में जलभराव की समस्या के लिए पीडब्लूडी के अधिशाषी अभियंता, नगर पालिका के अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया है। शीघ्र ही इंजीनियर्स की बैठक कर जर्जर यात्री प्रतीक्षालय, बस स्टैंड परिसर में जलभराव की समस्या के निजात के लिए पूरे बस स्टेंड परिसर का समतलीकरण किया जाएगा।