{"_id":"57c867474f1c1b50212cb4b7","slug":"million-stolen-from-the-home-of-burglars-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बंद घर से की दस लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने बंद घर से की दस लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने बंद घर से की दस लाख की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने बुधवार की रात को एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
चोरों ने रुदायन में तैनात रेलवे के एसएस कमल सक्सेना निवासी माधौपुरी के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवारीजन दिल्ली गए हुए थे। मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने दरवाजे को काटकर घर में रखी नगदी आभूषण सहित लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह के समय पास में रहने वाली उनकी बहन जब घर को देखने के लिए पहुंची तो दरवाजा कटा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले की जानकारी अपने भाई को दी। सूचना पर वह भी अपने घर पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। चोरी की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। गृह स्वामी का कहना है कि चोर लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का माल को चोरी कर ले गए हैं।
ताला तोड़कर हजारों की चोरी
बंद मकान से चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली। मोहल्ला धनपाल निवासी प्रमोद सिंह के छोटे भाई स्वर्गीय रमाकांत वर्मा का मकान बंद था। बुधवार की रात्रि चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर मकान में चोरी कर ली। चोर मकान से टीवी, इन्वर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर आदि सामान चोरी कर ले गए। आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी उनके परिवारीजनों को दी। परिवारीजनों ने चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लाखों के आभूषण, नकदी चुराई
गांव नगला सेवा में बीती रात चोर जंगला तोड़कर घर में घुस आए। अलमारी, बक्से के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात तथा नकदी चोरी कर ले गए। सुबह उठकर देखने पर चोरी की जानकारी हुई। मामले की जानकारी पाकर पुलिस पहुंच गई थी। मामले की तहरीर अज्ञात चोरों के विरुद्ध दी है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के गांव नगला सेवा निवासी उपेंद्र, गंधर्भ सिंह भाई है। दोनों के पास-पास में ही घर बने हुए है। दोनों ही परिवार के साथ नीचे कमरे में सो रहे थे। रात में चोर घर का जंगला तोड़कर घर में घुस आए, अलमारी का लांक तोड़कर लाखों के जेवरात तथा नकदी चोरी कर ले गए। सुबह उठकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था अलमारी, बक्सा के ताले टूटे हुए थे। पीड़ित उपेंद्र ने बताया कि चोर घर से दस लाख के जेवरात तथा चालीस हजार रुपये चोरी कर ले गए, वही गंधर्भ सिंह के घर से चोर तीन लाख के जेवरात चोरी करके ले गए है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की तहरीर पीड़ित उपेंद्र ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध दे दी है।