फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Message given to give polio medicine by taking out a rally

Etah News: रैली निकालकर पोलियो दवा पिलाने का दिया संदेश

Fri, 26 May 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 26 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Message given to give polio medicine by taking out a rally
एटा। जिले में रविवार से शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले में 819 बूथ बनाए गए हैं। बच्चों को दवा पिलाने के लिए शुक्रवार को जागरुकता रैली निकाली गई। 28 मई से पोलियो अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए कलेक्ट्रेट से शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज तक जागरुकता रैली निकाली गई। रैली का शुभांरभ सीडीओ अवधेश कुमार बाजपेयी ने किया। रैली कचहरी रोड होते हुई मेडिकल कॉलेज में संपन्न हुई। बच्चे हाथों में स्लोगन लिए हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामसिंह ने बताया जिले में 319716 बच्चों को पोलियों रोधी खुराक पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए 557 टीमें लगाई गईं हैं। इसके अलावा 176 सुपरवाइजर सहित 50 टांजिट टीम व 16 मोबाइल टीमों को लगाया गया है। यह टीमें लगातार भ्रमण कर अभियान पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने लोगों से अपील की है कि वह रविवार को लगने वाले पाेलियो बूथ पर जाकर पांच वर्ष तक के अपने बच्चों को पोलियो रोधी खुराक अवश्य पिलाएं। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं सहित आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे। रैली के अंत में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed