फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Meritorious students were honored by performing havan and worshipping weapons.

Etah News: हवन और शस्त्रों की पूजा कर मेधावियों को किया सम्मानित

Sun, 05 Oct 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 05 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored by performing havan and worshipping weapons.
नेपाल में इंटरनेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप जीतने के बाद भारतीय टीम और कप्तान विनय यादव। स्रोत स्वयं
एटा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शनिवार को एटा क्लब में हवन व शस्त्र पूजन कर विजय दशमी पर्व मनाया। समाज के बुजर्गों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उमड़ी भीड़ एवं वाहन रैली से किए गए शक्ति प्रदर्शन से जीटी रोड पर बार-बार जाम लगता रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज को कुरीतियां त्याग कर एक रहना चाहिए। पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि समाज के युवाओं को अपने इतिहास के बारे में जानना चाहिए।
विज्ञापन

उन्हें वीर साहसी पराक्रमी महानायकों की गाथाओं को पढ़ना चाहिए। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने कहा कि हमें प्रजातंत्र में जीत हासिल कर सत्ता में बने रहना होगा। एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान, नेत्रपाल सिंह राघव, वीरेंद्र सिंह सोलंकी, महेश पाल सिंह, जितेंद्र चौहान, गौरव चौहान कवि, अनुज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed