फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mercury 44, across the rain from the sky 'ember'

पारा 44 के पार, आसमान से बरसा ‘अंगार’

Mon, 02 May 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 02 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mercury 44, across the rain from the sky 'ember'
पारा 44 के पार, आसमान से बरसा ‘अंगार’ - फोटो : अमर उजाला
दहकती भट्टी के नजदीक खड़े होने पर झुलसने का जो एहसास होता है, ठीक वैसा ही सोमवार की दोपहर जो घर से बाहर निकला उसे हुआ। सोमवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, दोपहर में लू इस कदर रही कि मानो त्वचा झुलसने लगेगी। कूलर और एसी फेल हो गए। वहीं भीषण गर्मी में बिजली की कटौती ने बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को पारा 42 डिग्री पर था तो सोमवार को यह बढ़कर 44 डिग्री के पास पहुंच गया। जनजीवन पर इसका असर देखने को मिला। सुबह 10 बजे के बाद ही लू जिस तरह से झुलसाने लगी। छतों पर रखी टंकियों में पानी खौल गया। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अरुणा नगर स्थित ट्यूलिप स्कूल से अभिभावक बाइक से अपने बच्चे को घर लेकर जा रहे थे, तभी उन्होंने कुछ काम से रास्ते में अपनी बाइक रोकी। बाइक के रुकते ही उनके सात वर्षीय बच्चे ने कहा पापा जल्दी घर चलो धूप बहुत तेज है। मौसम के जानकार शुक्रवार से तापमान बढ़ने का अनुमान लगा रहे थे, लेकिन सोमवार से ही तापमान 44 डिग्री पर पहुंचेगा, इसका अंदाजा उन्हें भी नहीं था। मई की शुरूआत में ही 44 पर पहुंचे तापमान ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। भीषण गर्मी में आसमान से बरसी आग के कारण अभिभावक स्कूल की छुट्टी 11 बजे करने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पहुंचे 1600 मरीज
एटा। गर्मी में डायरिया, डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। आपीडी में प्रतिदिन औसतन 1600 मरीज आ रहे हैं। इसमें 600 से 700 मरीज डायरिया, डिहाइड्रेशन के आ रहे हैं। चिकित्सक भी मरीजों को दवाओं के साथ लगातार गर्मी से बचने के उपाय बता रहे हैं। चिकित्सक की माने तो पारा चढ़ने के साथ ही लोगों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित होने का भी खतरा बढ़ेगा। इसके लक्षण बार-बार प्यास लगना, तेज सर दर्द होना, कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना, आंखों के आगे अंधेरा होना, बेहोशी आना, दस्त होना, हथेली और पैर के तलवों में जलन होना, त्वचा में झुर्रियां पड़ना, ब्लड प्रेशर लो होना आदि हैं। इसकी शिकायत होने पर मरीज को तत्काल अस्पताल ले जाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी से बचने के लिए यह करें उपाय
- शरीर में पानी की कमी न होने दें, सादा पानी की जगह नींबू पानी पिये।
- जब भी घर से निकले, कुछ खाकर और पानी पी कर ही निकलें।
- चेहरा और सर रुमाल या साफी से ढककर निकलना चाहिए
- प्याज और हरी मिर्च का सेवन करें
- बाजार की ठंडी चीजों की अपेक्षा घर की बनी ठंडी चीजों का सेवन करें।
- ककड़ी, खीरा, पालक, पुदीना का सेवन अधिक करना चाहिए।
- एसी और कूलर में बैठने के तुरंत बाद धूप में निकलने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed