{"_id":"ad835b8b3e85c0b0c85d5891c3cdf1d4","slug":"member-of-the-women-s-commission-heard-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं समस्याएं
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य अशोक पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न संबंधी बैठक आयोजित की गई। इसमें अनेक सुलह समझौते होने के साथ ही महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया।
महिला उत्पीड़न संबंधी बैठक में महिला आयोग में लंबित 26 प्रकरणों के पक्षकारों में से छह प्रकरणों के पक्षकार उपस्थित हुए। बैठक में छह प्रकरणों के अलावा पांच नए प्रकरणों को भी गंभीरता से सुना गया। साथ ही एक पीड़ित महिला के पति का ड्राइविंग लाइसेंस जमा होने पर उसे शीघ्र सौंपे जाने के निर्देश सीओ को दिए। चार प्रकरणों के पक्षकारों के उपस्थित न होने पर उन्हें मार्च के प्रथम बुधवार को आयोजित बैठक में उपस्थित रहने को कहा। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में पूनम पत्नी अनुराग निवासी मारहरा, नीलम पत्नी जसवंत सिंह, सपना पत्नी विकास तिवारी निवासी पीपल अड्डा एटा, मीरा गुप्ता पत्नी विनोद गुप्ता निवासी नई बस्ती के मामलों का निस्तारण हुआ। इस मौके पर एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह के अलावा कई थानों के प्रभारी व पक्षकार मौजूद थे।