फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Medical store operator falsely accused of entrapment

मेडिकल स्टोर संचालक को झूठा फंसाने का आरोप

Fri, 23 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 23 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Medical store operator falsely accused of entrapment
मुनीम लूटकांड में कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक मेडिकल स्टोर संचालक को आरोपी मानते हुए जेल भेजने के मामले में शुक्रवार को राजनीति गर्मा गई। भाजपा ने पुलिस पर निर्दोषों को इस मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई ग्रामीण इस मामले में एसएसपी से मिलने पहुंचे। एसएसपी जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

बागवाला के गांव मुबारिकपुर निवासी सौंदान सिंह ने बताया कि उनका बेटा योगेश बड़े भाई ताराचन्द्र के साथ करतला पर मेडिकल की दुकान चलाता है। 20 अक्तूबर को योगेश मेडिकल की दुकान पर बैठा हुआ था, वहीं से पुलिस योगेश को उठा ले गई। उस पर मुनीम के साथ हुई लूट, बाइक चोरी तथा कासगंज में हुई लूट में झूठा फंसा दिया है। जबकि बेटे योगेश के पास मुनीम से हुई लूट का एक भी रुपया बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बाइक की चाबियों गुच्छा भी उसके पास नहीं मिला है। उसके बाद भी पुलिस ने डंडे के बल पर योगेश को आरोपी बना दिया है। चेयरमैन सिढ़पुरा के पति श्यामसुंदर गुप्ता के मुनीम से ढाई लाख की लूट हुई थी। मुनीम ने भी योगेश द्वारा लूट करने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, वीरेंद्र सिंह,  सिढ़पुरा के चेयरमैन पति श्यामसुंदर गुप्ता, सोनपाल, राहुल, प्रेमसिंह, पुष्पेंद्र सिंह, कुंवरपाल, बृजेश, अवधेश, हवलदार, राजवीर, कोमल सिंह, प्रमोद, मनीष, चंद्रपाल, मानपाल, सतीश, दामोदर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed