फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   MEDICAL COLLEGE

मजदूरों में आठ फीट की दूरी रखकर होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण

Thu, 16 Apr 2020 09:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
MEDICAL COLLEGE
एटा में निर्माधीन मेडिकल कॉलेज। संवाद - फोटो : ETAH
मिरहची। कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए देश भर में लागू लॉकडाउन के चलते बड़ी परियोजनाओं पर ब्रेक लग गया है। अब पहले चरण का लॉकडाउन समाप्त होने के बाद बाद 19 दिन का दूसरा चरण आरंभ हो गया है, पर इसमें कुछ रियायतों और सावधानियों के साथ बड़ी परियोजनाओं के निर्माण की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

इनमें मारहरा रोड पर बन रहा मेडिकल कॉलेज भी है। यहां तैयारियां पूरी हैं, आदेश आते ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेडिकल कॉलेज में निर्माण शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला पुढियार पर बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण लाकडाउन में बंद कर दिया गया था। इससे सैकड़ों मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया था। वह पिछले 21 दिन से कॉलेज परिसर में बनीं झोंपड़ियों में बसेरा डाले हुए हैं। जिनके खानपान की व्यवस्था कंपनी के द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य सरकार ने सीएनडीएस यानी कंस्ट्रक्सन एण्ड डिजायन सर्विस, जल निगम को दिया गया है। जिसने बाब एनकेजी गाजियाबाद कंपनी को निर्माण कार्य का ठेका उठाया हुआ है। आदेश आते ही कार्य शुरू होने की उम्मीद मजदूरों को जागी है।
वहीं, निर्माणाधीन बाबा एनकेजी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रबल प्रताप ने बताया कि सरकार के आदेश आते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए आठ फीट की दूरी पर मजदूरों को रखकर कार्य कराया जाएगा। वहीं कंपनी की ओर से मजदूरों को मास्क वितरित करने के साथ ही सैनिटाइज किया गया है।

सरकार के आदेशों का पालन करेंगे
हम सरकार के आदेशों का पालन करेंगे। लॉकडाउन में कार्य करने पर नियमों को बखूबी ध्यान रखेंगे। वहीं, मजदूरों के लिए सामाजिक दूरी का पालन कराया जाएगा। निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली गयी है। लॉक डाउन में यहां कार्य कर रहे मजदूर अपने गांव नहीं गए बल्कि निर्माणाधीन कॉलेज परिसर में ही रह रहे हैं। इसलिए उन्हें बाहर से बुलाने की आवश्यकता नहीं है। -प्रबल प्रताप, प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed