फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Meat is eaten at in-laws house, woman left, mediator beaten up

Etah News: ससुराल में खाया जाता है मीट, छोड़ आई महिला, मध्यस्थ को पीटा

Thu, 05 Jan 2023 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Meat is eaten at in-laws house, woman left, mediator beaten up
घायल युवक। संवाद - फोटो : ETAH
एटा/मारहरा। शादी की मध्यस्थता कराना युवक को भारी पड़ रहा है। शादी के बाद महिला को ससुराल वालों का मीट खाना पसंद नहीं आया तो चली आई और वापस जाने से इन्कार कर दिया। परिवारीजन ने शादी में खर्च रकम को मध्यस्थ से ही वसूलने के लिए दबाव बनाया और पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का ही शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मामला थाना मारहरा क्षेत्र के गांव नगला आशा का का है। यहां के हरीशंचद्र को गांव के ही लोगों ने पीट कर घायल कर दिया। बचाने आई पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटी जशोदा को भी पीटा गया। घायल ने बताया कि गांव की ही एक युवती की शादी अपने परिचित जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी दिल्ली के साथ अप्रैल माह में कराई थी। महिला के वापस आने पर पंचायत करके भेजा गया, लेकिन कुछ दिन बाद वह फिर लौट आई। इसके बाद घरवालों ने शादी में खर्च हुए करीब छह लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी में खर्च रकम वसूलने के लिए हरीशचंद्र पर दबाव बनाया गया। जब उसने रकम लड़का पक्ष से मांगने की बात कही तो 31 दिसंबर को लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। थाने गया तो पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा, उसका ही चालान शांतिभंग में कर दिया। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, दोनों की तहरीर आई है। अभी तक किसी का भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed